Amit Jain Net Worth 2024: शार्क टैंक के ये शार्क है सबसे आमिर , जयपुर में खड़ा किया करोड़ो की कंपनी !

Amit Jain Net Worth 2024 :

   
                  ----Amit Jain Net Worth 2024----

क्या आप Amit Jain की कुल Net Worth जानने के लिए उत्शुक है ?  यह इन दिनों इंटरनेट पर सबसे चर्चित विषयों में से एक है। उन्हें भारतीय इतिहास में सबसे अमीर Shark के रूप में जाना जाता है। लेकिन वह कितना अमीर है या उनके पास वास्तव में कितना पैसा है? यदि आपके पास भी यही प्रश्न है, तो आप सही जगह पर हैं।

यहां, मैं आपको उनकी Net Worth, Career, Family आदि पर प्रकाश डालते हुए सब कुछ बताने जा रहा हूं। इसके लिए बने रहिये मेरे इस आर्टिकल के साथ!


Who Is Amit Jain?

अमित जैन CarDekho के CEO और Founder हैं। उन्हें  Sony TV के शो शार्क टैंक इंडिया सीज़न 2 में उनकी उपस्थिति के लिए जाना जाता है।

Shark Tank India का सीज़न 2 निस्संदेह एक ब्लॉकबस्टर था। हालाँकि, कई दर्शक Ghazal Alagh और Ashneer Grover को मिस कर रहे होंगे। लेकिन Season 2 के  शो में अमित जैन की शानदार एंट्री से जगह पूरी तरह भर गई, कुछ ही समय में, उन्होंने शार्क टैंक पर सबसे सफल जज के रूप में काफी अच्छी प्रतिष्ठा अर्जित की।


Amit Jain Education, Family, And Early Life

                  ----Amit Jain Net Worth 2024----

अमित जैन का जन्म 12 नवम्बर 1976 को जयपुर के एक उद्यमी विरासत वाले  परिवार में हुआ था।  उनके पिता , स्वर्गीय  श्री प्रशांत जैन , एक पूर्व RBI  के अधिकारी और रत्न व्यापारी थे , जबकि उनकी माँ, नीलम एक हाउस वाइफ थी।  

उन्होंने अपने शहर , जयपुर में प्रारंभिक शिक्षा के लिए सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दाखिला लिया और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (1995-1999) में दाखिला लिया, जहाँ उन्होंने प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।


Career and Entrepreneurial Journey: Amit Jain Companies

अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद, अमित जैन ने Trilogy में एक software इंजीनियर के रूप में अपना करियर शुरू किया, जो Austin, Texas में एक प्रसिद्ध  software कंपनी है।


इसके अलावा, उन्हें भारत की अग्रणी आईटी सेवा कंपनी इंफोसिस में भी काम करने का अवसर मिला। जहां उन्होंने ABN Amro बैंक के लिए एक crucial role ऑनलाइन बैंकिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2006 में अपने पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने सारा कार्य  भार अपने कंधों पर ले लिया। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और 2007 में, अपने भाई अनुराग जैन के साथ, उन्होंने IOS 9001 और IOS 27001-प्रमाणित सॉफ्टवेयर आउटसोर्सिंग कंपनी, गिरनारसॉफ्ट की सह-स्थापना की।


यह  Business बेहद सफल रहा जिसके कारण उन्होंने अपने गैराज को एक कार्यालय में बदल दिया। 2008 में, इस जोड़ी ने भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन कार बाज़ारों में से एक, CarDekho.com लॉन्च किया।


यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है जो भारत के लोगो  को कार खरीदने और बेचने, कीमतों की तुलना करने और पिछले कार मालिकों से समीक्षा प्राप्त करने में मदद करती है। फंडिंग के लिए वह कई निवेशकों के पास गए और 2013 में उन्हें 15 मिलियन डॉलर का पहला फंडिंग मिला।  2015 में, कार्डेखो ने हिलहाउस कैपिटल, सिकोइया कैपिटल और गूगल कैपिटल सहित प्रमुख निवेशकों से लगभग 50 मिलियन डॉलर की सफल फंडिंग जुटाई।


उन्होंने 20 से अधिक बाजारों पर हावी होने के लिए सभी प्रमुख OEMs और 3500 से अधिक नए भारतीय कार डीलरों के साथ भी साझेदारी की। आज CarDekho की net worth में 1.2 बिलियन डॉलर से अधिक के राजस्व का बड़ा योगदान है। यह जानना वाकई आश्चर्यजनक है कि उन्होंने कारदेखो के लिए कभी विज्ञापन या मार्केटिंग नहीं की, लेकिन फिर भी, यह इतनी बड़ी सफलता तक पहुंची।


Amit Jain Net Worth

आज, अमित जैन की कुल संपत्ति $365 मिलियन डॉलर है। वह कारों के विशाल संग्रह के साथ प्रौद्योगिकी-उन्मुख कार प्रेमी हैं। वह अपने परिवार के साथ जयपुर में एक भव्य हवेली में रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ